home page

शादी का झांसा देकर छात्रा से बलात्कार

 | 
शादी का झांसा देकर छात्रा से बलात्कार


गाजियाबाद, 19 अप्रैल (हि.स.)। गाजियाबाद में सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती के बाद एक छात्रा से शादी का वादा कर एक युवक ने उसके साथ बलात्कार किया। आरोपित अब शादी से इनकार कर रहा है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर थाना निवाड़ी पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सहायक पुलिस आयुक्त मोदीनगर भास्कर वर्मा ने रविवार काे बताया कि थाना निवाड़ी क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती मोदीनगर स्थित एक कॉलेज में पढ़ती है। युवती ने बताया कि कुछ समय पहले एक युवक की मेरे फेसबुक अकाउंट पर फ्रेंड रिक्वेस्ट आई थी। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत होने लगी। युवक जल्द शादी करने की बात कहने लगा।

इसी बीच युवक ने युवती को मिलने के लिए अपने पास बुलाया और होटल में ले गया। आरोप है कि युवक ने जल्द शादी करने का वादा करके दुष्कर्म किया। इसके बाद से ही आरोपित युवती का लगातार दुष्कर्म करता आ रहा है। कई दिन पहले युवती को पता चला कि युवक की शादी किसी अन्य स्थान पर तय हो गई है। जब युवती ने युवक से शादी करने को कहा तो वह जान से मारने की धमकी देने लगा। पीड़िता ने इस संबंध में निवाड़ी थाने में तहरीर दी है। एसीपी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी