home page

पेपर बिगड़ने से छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान

 | 
पेपर बिगड़ने से छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान


धमतरी, 15 अप्रैल (हि.स.)। परीक्षा में दो पेपर बिगड़ने से क्षुब्ध कक्षा 11वीं की एक छात्रा ने घर में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। जिला अस्पताल स्थित पुलिस सहायता केन्द्र धमतरी से मिली जानकारी के अनुसार भखारा थाना क्षेत्र के ग्राम भेलवाकूदा निवासी वैष्णवी साहू 17 वर्ष 14 अपै्रल को दोपहर अपने घर में फांसी पर लटकी हुई मिली। स्वजन तत्काल उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल धमतरी लाया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

15 अप्रैल की सुबह शव का पोस्टमार्टम पश्चात अंतिम संस्कार के लिए स्वजन को सौंप दिया गया। छात्रा के पिता भरत लाल साहू ने पुलिस को बताया कि वैष्णवी पचपेड़ी स्कूल में कक्षा 11वीं में अध्ययनरत थी। नौ अप्रैल को पेपर देकर आने पर बताया कि दो पेपर बिगड़ गया है। उन्हें समझाया गया कि कक्षा 11वीं बोर्ड नहीं है पूरक आने पर फिर से पेपर दिला देना। उस दिन से वह गुमशुम रहने लगी, बातचीत भी कम करती थी। 14 अप्रैल को गांव में साहू समाज के कार्यक्रम में सभी लोग गए थे। दोपहर 3:30 बजे लौटे तो वैष्णवी को खाना खाने के लिए बुलाया। किसी तरह उनके कमरा से आवाज नहीं मिलने पर कमरे में जाकर देखा तो पंखे में दुपट्टा का फंदा बनाकर लटकी हुई थी।

हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा