home page

सालावास पुल पर अंधेरे ने ली युवक की जान

 | 
सालावास पुल पर अंधेरे ने ली युवक की जान


जोधपुर, 01 अगस्त (हि.स.)। शहर के निकट सालावास पुल पर स्ट्रीट लाइट बंद होने से फैले अंधेरे के बीच सडक़ हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों का आरोप है कि हादसे के बाद अस्पताल में शव को सम्मानपूर्वक कपड़े से नहीं ढका गया और उसे सामान्य वार्ड में रखा गया, जिससे लोगों में नाराजगी और बढ़ गई।

विवेक विहार पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान पाली जिले के बुढाणी स्थित भीलों की ढाणी निवासी 20 वर्षीय कै लाश पुत्र नेमाराम के रूप में हुई है।

शनिवार की सुबह घटना से आहत ग्रामीणों ने सालावास अस्पताल के सामने धरना-प्रदर्शन करते हुए सडक़ जाम कर दिया।

प्रदर्शनकारियों ने हादसे के लिए जिम्मेदार वाहन और उसके चालक की तत्काल गिरफ्तारी, मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा तथा सालावास पुल पर बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को जल्द चालू कराने की मांग की। सूचना मिलने पर विवेक विहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों से समझाइश कर रास्ता खुलवाया।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश