home page

रायपुर : चोरी हुआ 50 लाख का ट्रक बरामद, आरोपित गिरफ्तार

 | 
रायपुर : चोरी हुआ 50 लाख का ट्रक बरामद, आरोपित गिरफ्तार


रायपुर, 15 अगस्त (हि.स.)। रायपुर में पुलिस ने चोरी की घटना की सूचना मिलने के महज दो घंटे के भीतर करीब 50 लाख रुपये कीमत का 16 चक्का ट्रक बरामद कर लिया। पुलिस ने ट्रक चोरी करने वाले आरोपित को भी गिरफ्तार किया है।

शनिवार को जारी पुलिस विज्ञप्ति के अनुसार, 14 अगस्त को एक व्यक्ति 16 चक्का ट्रक लेकर टाटीबंध क्षेत्र में रुका था। वह शौचालय जाने के लिए ट्रक को खड़ा कर कुछ देर के लिए दूर गया। वापस लौटने पर ट्रक वहां नहीं मिला। इसके बाद थाना आमानाका में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल टीम गठित की। पुलिस ने ट्रक में लगे GPS और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की मदद से उसकी लोकेशन पता की और ट्रक का पीछा शुरू किया।

पुलिस की तेज कार्रवाई के चलते करीब दो घंटे में चोरी हुआ ट्रक बरामद कर लिया गया। साथ ही ट्रक चोरी के आरोपित को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई से करीब 50 लाख रुपये कीमत के वाहन की जल्द बरामदगी संभव हुई। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गायत्री प्रसाद धीवर