home page

राजगढ़ः ट्रैक्टर, बाइक और मोटरपंप चोरी, तीन प्रकरण दर्ज

 | 
राजगढ़ः  ट्रैक्टर, बाइक और मोटरपंप चोरी, तीन प्रकरण दर्ज


राजगढ़, 28 मार्च (हि.स.)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में चोरी की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही हैं। इसी क्रम में शहर ब्यावरा थाना क्षेत्र, कोतवाली क्षेत्र और माचलपुर थाना क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने ट्रैक्टर, बाइक और मोटरपंप पर हाथ साफ कर दिए।

पुलिस ने शनिवार को तीन अलग-अलग मामलों में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शहर ब्यावरा थाना पुलिस के अनुसार ग्राम पड़ोनिया निवासी 49 वर्षीय श्याम पुत्र श्रीप्रसाद गिर ने शिकायत की कि 22 से 27 मार्च के बीच अज्ञात बदमाश नया सुठालिया बायपास स्थित केजी. गुप्ता कंपनी प्लांट के सामने से मय पिलाउ सहित सोनालिका ट्रैक्टर क्रमांक एमपी 39 जेडडी 5691 चोरी कर ले गया। इसकी कीमत करीब चार लाख रुपए बताई गई है।

उधर कोतवाली राजगढ़ पुलिस के अनुसार ग्राम पानसरा निवासी दिलीप पुत्र जगदीश तंवर ने बताया कि बीती शाम जिला चिकित्सालय राजगढ़ के पार्किंग स्थल से उनकी बाइक क्रमांक एमपी 39 एमटी 6771 चोरी हो गई, जिसकी कीमत लगभग 20 हजार रुपए है।

माचलपुर थाना क्षेत्र में भी चोरी की घटना सामने आई है। ग्राम लाखखेड़ी निवासी 28 वर्षीय राजेश पुत्र भंवरलाल परमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि बीती रात पीपल वाले खेत से ट्यूबवेल की सिंगल फेस मोटर और पड़ोसी अजय परमार की तीन एचपी मोटरपंप अज्ञात बदमाश चुरा ले गया। दोनों की कुल कीमत करीब 15 हजार रुपए बताई गई है। पुलिस ने सभी मामलों में जांच शुरू कर चोरों की तलाश तेज कर दी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक