home page

राजगढ़ः रामदेव मंदिर से चांदी का मुकुट सहित 80 हजार की चोरी

 | 
राजगढ़ः रामदेव मंदिर से चांदी का मुकुट सहित 80 हजार की चोरी


राजगढ़, 21 जून (हि.स.)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के करनवास थाना क्षेत्र के ग्राम देवलखेड़ा स्थित बाबा रामदेव मंदिर से शनिवार की रात अज्ञात चांदी का मुकुट, दो चांदी के छोटे घोड़े, पीतल का कलश और दानपात्र में रखी नकदी चोरी कर ले गए।

पुलिस के अनुसार ग्राम देवलखेड़ा निवासी जीवन (48) पुत्र करनसिंह मेवाड़ा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि बीती रात अज्ञात बदमाश मंदिर से चांदी का मुकुट, कलश, दो छोटे-छोटे घोड़े और दानपेटी से नकदी चोरी कर ले गए, जिसकी कुल कीमत 80 हजार रुपये है। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ धारा 305(ए) और 331(4) के तहत केस कायम किया गया है।

मंदिर में चोरी की घटना से ग्रामीणों में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि धार्मिक स्थल को निशाना बनाना गंभीर मामला है और पुलिस को जल्द आरोपियों का पता लगाना चाहिए। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के क्षेत्र में जांच शुरू कर दी है। थानाप्रभारी संगीता शर्मा का कहना है कि मामले में अज्ञात के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर पड़ताल षुरु की गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक