home page

असमः जोराबाट के श्री श्री भद्रकालेश्वरी मंदिर में चोरी

 | 
असमः जोराबाट के श्री श्री भद्रकालेश्वरी मंदिर में चोरी


असमः जोराबाट के श्री श्री भद्रकालेश्वरी मंदिर में चोरी


असमः जोराबाट के श्री श्री भद्रकालेश्वरी मंदिर में चोरी


गुवाहाटी, 22 नवंबर (हि.स.)। गुवाहाटी के बाहरी इलाके जोराबाट स्थित श्री श्री भद्रकालेश्वरी मंदिर में चोरी का मामला प्रकाश में आया है।

मंदिर परिचालन समिति से मिली जानकारी के अनुसार मंदिर की खिड़की से कर प्रवेश चोर 20 लाख रुपए से अधिक की सामग्री और नगद धन चुरा कर फरार हो गए। एक ही रात में शिव और हनुमान मंदिर में भी चोरों ने जमकर लूटपाट की है। चोर मां काली के चांदी की पायल, चार थाल, चार कटोरी, पांच गिलास, शिव मूर्ति के जलधारा में लगा 5 किलो वजन का चांदी का घड़ा, शिव भगवान के गर्दन में लिपटा चांदी का सांप और मंदिर के दान पत्र तोड़कर चोरों ने जमकर लूटपाट की।

रविवार की सुबह पुजारी जब मंदिर की साफ-सफाई करने पहुंचे तो घटना सामने आई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर जोराबाट पुलिस की एक टीम पहुंची। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचकर मंदिर में हुई चोरी की घटना को सुलझाने में लगी हुई है। चोरों द्वारा मंदिर के सीसीटीवी को भी नुकसान पहुंचाया गया है। मंदिर परिचालन समिति द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी आधार पर पुलिस चोरी की गुत्थी को सुलझाने में लगी हुई है।

हिन्दुस्थान समाचार / असरार अंसारी