home page

मंदसौरः कृषि मंडी से चोरी गई लहसुन बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

 | 
मंदसौरः कृषि मंडी से चोरी गई लहसुन बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार


मंदसौर, 01 मार्च (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में दलौदा थाना पुलिस की टीम द्वारा दलोदा मंडी से चोरी हुई लहसन को बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

दलौदा थाना प्रभारी शुभम व्यास ने रविवार को बताया कि 28 फरवरी को कृषि मंडी दलौदा के चौकीदार तुफानसिंह पुत्र मोखमसिंह राजपूत निवासी पटेला ने थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट किया कि कृषि उपज मंडी दलौदा से दो अज्ञात आरोपी लहसन के कट्टे चुराकर भाग गए हैं। फरियादी की रिपोर्ट थाना दलौदा पर अपराध क्रमांक 87/2026 धारा 303 (2) बी एन एस कायम कर विवेचना मे लिया गया।

विवेचना मे विशेष टीम का गठन कर सउनि कैलाशसिंह बघेल की टीम के द्वारा मुखबीर सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए ईदगाह के सामने एलची रोड पर आरोपी राधेश्याम उर्फ राजेश पुत्र प्रेमचंद निवासी भदवासा थाना नामली जिला रतलाम हाल मुकाम एलची एंव भानुप्रतापसिंह उर्फ राहुल पुत्र शंकर लौहार निवासी- कालुखेडा जिला रतलाम के कब्जे से कृषि मंडी दलौदा से चोरी की गई लहसुन के कट्टे वजनी करीब 75 किलोग्राम जप्त की गई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अशोक झलोया