home page

चोरी के दो बाइक के साथ दो गिरफ्तार

 | 
चोरी के दो बाइक के साथ दो गिरफ्तार


-108 लीटर देसी शराब बरामद

पूर्वी चंपारण,13 अप्रैल (हि.स.)। जिले के संग्रामपुर थाना की पुलिस ने घुसियार और मधुबनी बाजार से दो बाइक पर सवार दो लोगों को देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया । बाइक की जब जांच की गई तो दोनों बाइक चोरी की निकली।

थाना अध्यक्ष अनूप कुमार ने बताया कि विकेश कुमार गांव कोइरगंवा थाना संग्रामपुर 18 लीटर देसी शराब व बाइक के पकड़ाया। वही सईद आलम बड़ा हरपुर थाना हरसिद्धि 84 लीटर देशी चुलाई और बाइक के साथ पकड़ा गया। दोनो बाइक से देशी चुलाई शराब सप्लाई के लिए कोइरगंवा से लेकर निकले थे तभी पुलिस ने गुप्त जानकारी पर दोनो को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार दोनों आरोपी को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया । शराब व बाइक को जप्त कर मामले की जांच की जा रही है । छापेमारी टीम में दरोगा अंजली कुमारी व पुलिस बल के जवान थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / आनंद कुमार