home page

चोर ले उड़े 49 बोरा चावल, टूटा राशन दुकान का शटर

 | 
चोर ले उड़े 49 बोरा चावल, टूटा राशन दुकान का शटर


रायगढ़, 04 मार्च (हि.स.)। रंगों और उमंग के पर्व के बीच धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत नकना स्थित शासकीय उचित मूल्य दुकान पर बीती रात अज्ञात चोरों ने धावा बोल दिया। चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर अंदर प्रवेश किया और 49 बोरा चावल, 10 बोरी शक्कर तथा 8 बोरा चना लेकर फरार हो गए।

धरमजयगढ़ थाना से मिली जानकारी के अनुसार घटनास्थल के पास चारपहिया वाहन के टायरों के निशान मिलने से यह आशंका प्रबल हो गई है कि चोरी में फोर व्हीलर का इस्तेमाल किया गया। वारदात को अंजाम देने में गिरोह की संलिप्तता से इनकार नहीं किया जा सकता। वहीं बुधवार अल सुबह आसपास के स्थानीय नकना के ग्रामीणों ने राशन दुकान संचालक रोहित यादव को फोन पर घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही संचालक ने तत्काल थाना पहुंचकर मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया और साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। होली की खुशियों के बीच गरीब हितग्राहियों के अधिकार पर पड़े इस डाके ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। बहरहाल मामले पुलिस आवश्यक जांच कार्रवाई में जुटी हुई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रघुवीर प्रधान