home page

राजगढ़ः मकान की दीवार तोड़कर 16 बकरा-बकरियां ले गए चोर

 | 
राजगढ़ः मकान की दीवार तोड़कर 16 बकरा-बकरियां ले गए चोर


राजगढ़, 08 जुलाई (हि.स.)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले देहात ब्यावरा थाना क्षेत्र के चमारी गांव में मंगलवार रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाकर 16 बकरा-बकरियां एवं कपड़े समेट ले गए। पुलिस ने बुधवार को अज्ञात के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की।

पुलिस के अनुसार, चमारी निवासी 45 वर्षीय श्यामलाल लोधा ने बताया कि मंगलवार शाम वह अपने 8 बकरे और 8 बकरियों को चराकर घर लाए थे और उन्हें मकान के अंदर बने कमरे में बांध दिया था। रात में वह और उनकी पत्नी दूसरे कमरे में सो गए। देर रात अज्ञात बदमाश मकान के पीछे से पहुंचे, दीवार तोड़कर अंदर घुसे और सभी 16 बकरा-बकरियां लेकर फरार हो गए। सुबह उठने पर कमरे की दीवार टूटी मिली और सभी पशु गायब थे। पीड़ित ने चोरी गए पशुओं की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपए बताई है। इसी रात बदमाशों ने गांव के ही मदनलाल के घर को भी निशाना बनाया। चोर छत के रास्ते घर में घुसे और कमरे का ताला तोड़कर अलमारी व पलंग पेटी खंगाली। नगदी और जेवर नहीं मिलने पर वे कपड़े लेकर फरार हो गए। सूचना मिलते ही देहात थाना पुलिस और फिंगरप्रिंट टीम मौके पर पहुंची तथा साक्ष्य जुटाए। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय पशु चोर गिरोहों की भी जानकारी जुटा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक