home page

एसटीएफ ने 929 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार

 | 
एसटीएफ ने 929 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार


सिलीगुड़ी, 13 जुलाई (हि.स.)। नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने सोमवार सुबह बड़ी सफलता हासिल की है। फांसीदेवा के घोषपुकुर–बागडोगरा स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर एक संदिग्ध चारपहिया वाहन को रोककर तलाशी लेने पर 929 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई।

इस मामले में दो कथित मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान राजीब शेख और रशीदुल शेख के रूप में हुई है। दोनों मालदा जिले के निवासी बताए जा रहे हैं।

एसटीएफ के अनुसार, बरामद मादक पदार्थ को मालदा से सिलीगुड़ी ले जाया जा रहा था। जब्त ब्राउन शुगर की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों रुपये आंकी जा रही है। एसटीएफ आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार