home page

सीवान में चाकूबाजी, तीन युवक गंभीर रूप से घायल

 | 
सीवान में चाकूबाजी, तीन युवक गंभीर रूप से घायल


सीवान , 02 मई (हि.स.)। सीवान जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के पिपरहिया स्थित समाधी बाबा के स्थान के पास शनिवार को हुई चाकूबाजी की घटना में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उनकी स्थिति चिंताजनक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

घायलों की पहचान जलपुरवा गांव निवासी सुमंत सिंह के पुत्र आशुतोष सिंह उर्फ छोटू सिंह, विजय शंकर सिंह के पुत्र सूरज कुमार एवं राजू सिंह के पुत्र आशुतोष सिंह के रूप में हुई है।

घटना के कारणों का फिलहाल स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और हमलावरों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Amar Nath Sharma