राजगढ़ः 57 हजार की स्मैक के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार
राजगढ़, 29 अक्टूबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के नरसिंहगढ़ थाना पुलिस ने बुधवार की रात बोड़ा रोड रेलवे लाइन के समीप से घेराबंदी कर 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से 5.7 ग्राम अवैध स्मैक जब्त की गई है, जिसकी कीमत 57 हजार रुपये बताई गई है।
थाना प्रभारी गुंजा सोलंकी ने गुरुवार को बताया कि मुखबिर की सूचना पर बीती रात बोड़ा रोड स्थित रेलवे लाइन के पास से घेराबंदी कर 19 वर्षीय पारस पुत्र षिवप्रसाद मालवीय निवासी बलवटपुरा नरसिंहगढ़ को हिरासत में लिया और उसके कब्जे से 57 हजार रुपए कीमती 5.7 ग्राम स्मैक जब्त की, जो बेचने की फिराक में बोड़ा रोड पर खड़ा हुआ था। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर पूछताछ षुरु की। कार्रवाई के दौरान एसआई मनोहरसिंह ठाकुर, एएसआई प्रेमसिंह ठाकुर सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। पुलिस के अनुसार, जिले में मादक पदार्थों की बिक्री और तस्करी के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक

