home page

एसएसबी ने भारी मात्रा में सागवान लकड़ी आठ नग और एक तस्कर को किया गिरफ्तार

 | 
एसएसबी ने भारी मात्रा में सागवान लकड़ी आठ नग और एक तस्कर को किया गिरफ्तार


सुपौल, 28 अप्रैल (हि.स.)। 45वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल बीरपुर के अंतर्गत सीमा चौकी साहेबान द्वारा 28 अप्रैल 2026 को गश्त ड्यूटी के दौरान भारी मात्रा में सागवान लकड़ी 08 नग तथा एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया।

इस संबंध में 45वीं वाहिनी के कमांडेंट गौरव सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सीमा क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु सशस्त्र सीमा बल द्वारा लगातार सघन निगरानी एवं कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर सीमा चौकी साहेबान के जिम्मेदारी क्षेत्र में स्पर संख्या 530 के समीप भारी मात्रा में सागवान लकड़ी 08 नग की संभावित तस्करी की सूचना मिली थी।

प्राप्त सूचना के आधार पर बताए गए स्थान पर गश्ती टीम का गठन कर भेजा गया। गश्त के दौरान लगभग 11:20 बजे कुछ संदिग्ध व्यक्ति नेपाल से भारत की ओर नाव के माध्यम से नदी पार करते हुए दिखाई दिए। त्वरित कार्रवाई करते हुए जब टीम नदी किनारे पहुंची तो वहां सागवान लकड़ी 08 नग बरामद हुई और एक व्यक्ति लकड़ी के पास बैठा मिला।

बरामद सागवान लकड़ी 08 नग के संबंध में पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि वह लकड़ी नेपाल के गोबरगरा क्षेत्र से लाकर भारत में अवैध रूप से बेचने के उद्देश्य से ला रहा था। आरोपी कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।इसके बाद बरामद सागवान लकड़ी 08 नग एवं आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करते हुए वन विभाग बीरपुर को सुपुर्द कर दिया गया।

एसएसबी ने स्पष्ट किया है कि सीमा क्षेत्र में अवैध तस्करी एवं अन्य गैरकानूनी गतिविधियों पर पूर्ण रोक लगाने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र