home page

एसएसबी और बिहार पुलिस की संयुक्त छापेमारी के दौरान हथियार और ब्राउन सुगर के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

 | 
एसएसबी और बिहार पुलिस की संयुक्त छापेमारी के दौरान हथियार और ब्राउन सुगर के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार


एसएसबी और बिहार पुलिस की संयुक्त छापेमारी के दौरान हथियार और ब्राउन सुगर के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार


सुपौल, 20 मई (हि.स.)। 45वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, बीरपुर के अंतर्गत सीमा चौकी नरपतपट्टी द्वारा 19 मई को रात्रि लगभग 2 बजे बिहार पुलिस थाना राघोपुर के साथ संयुक्त छापेमारी अभियान चलाया गया। इस कार्रवाई के दौरान एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 देशी कट्टा, 01 जिंदा कारतूस, 9.2 ग्राम ब्राउन शुगर, 01 मोटरसाइकिल तथा ₹19,267 भारतीय मुद्रा बरामद की गई।

इस संबंध में गौरव सिंह, कमांडेंट, 45वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, बीरपुर ने जानकारी देते हुए बताया कि विश्वसनीय सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई थी कि सीमा चौकी नरपतपट्टी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम परसनमा में अवैध हथियार एवं मादक पदार्थ छुपाकर रखे गए हैं। प्राप्त सूचना के आधार पर बिहार पुलिस थाना राघोपुर के साथ संयुक्त रेड पार्टी का गठन कर त्वरित कार्रवाई की गई।

संयुक्त टीम सूचना आधारित स्थान पर पहुंची तथा राजपत्रित अधिकारी की उपस्थिति में घर में मौजूद व्यक्ति को तलाशी के संबंध में अवगत कराया गया। व्यक्ति द्वारा सहमति देने के उपरांत घर की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान घर से 01 देशी कट्टा, 01 जिंदा कारतूस, 9.2 ग्राम ब्राउन शुगर, 01 मोटरसाइकिल एवं ₹19,267 भारतीय मुद्रा बरामद की गई।

पूछताछ के दौरान गिरफ्तार व्यक्ति ने अपना नाम दीपक कुमार, निवासी ग्राम परसरमा, जिला सुपौल बताया। बरामद सामान के संबंध में पूछे जाने पर वह कोई संतोषजनक उत्तर प्रस्तुत नहीं कर सका। तत्पश्चात आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए बरामद हथियार, कारतूस, मादक पदार्थ, मोटरसाइकिल एवं भारतीय मुद्रा को जब्त कर गिरफ्तार व्यक्ति सहित थाना राघोपुर, जिला सुपौल को सुपुर्द कर दिया गया।

इस कार्रवाई में सुधीर कुमार, सहायक कमांडेंट, निरीक्षक (सामान्य) राघव कुमार झा तथा बिहार पुलिस के सहायक उप निरीक्षक सिकंदर साह एवं अन्य जवानों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

45वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल द्वारा भारत–नेपाल सीमा पर तस्करी एवं अन्य अवैध गतिविधियों की रोकथाम हेतु लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है।

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र