home page

एसएसबी और फारबिसगंज पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 31.70 ग्राम स्मैक

 | 
एसएसबी और फारबिसगंज पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 31.70 ग्राम स्मैक


अररिया 26 जून(हि.स.)। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) 56 वीं वाहिनी की डी समवाय कुशमाहा की बाह्य सीमा चौकी वेरियारी की टीम ने फारबिसगंज थाना पुलिस के साथ भागकोहलिया में छापेमारी कर 31.70 ग्राम स्मैक के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया।

एसएसबी और पुलिस की ओर से हुए ज्वाइंट छापेमारी में स्मैक के अलावा दो वजन मापी इलेक्ट्रिक मशीन,दो मोबाइल,दो बियर,स्कैनर,एल्यूमिनियम फॉइल,छोटा चालू,एक हीरो शाइन 125 एसपी बाइक,11 हजार रूपये नगद और दो आधार कार्ड,एक वोटर कार्ड और एक पैन कार्ड जब्त किया गया।

एसएसबी के वेरियारी कैंप के कमांडर विजय कुमार ने फारबिसगंज थाना में लिखित देते हुए कांड दर्ज कराया है।एसएसबी को मिली गुप्त सूचना पर फारबिसगंज थाना पुलिस के ज्वाइंट टीम के साथ छापेमारी की गई।गिरफ्तार किए गए कारोबारियों में 20 वर्षीय छोटू मंडल पिता गणेश मंडल,23 वर्षीय कुंदन कुमार पिता गणेश मंडल और 19 वर्षीय छोटू कुमार पिता पुलकित दास है।गिरफ्तार तीनों युवक ने स्मैक की खरीददारी रामपुर उत्तर पंचायत के 40 वर्षीय मो.जावेद से करने की बात एसएसबी और पुलिस के समक्ष स्वीकार करते हुए स्मैक खरीद बिक्री के धंधे में संलिप्तता की बात को स्वीकार किया।

छापेमारी टीम में एसएसबी के सहायक कमांडेंट आशीष गुप्ता,कमांडर विजय कुमार समेत एसएसबी के जवान और फारबिसगंज थाना के एसआई अजय कुमार पासवान के साथ पुलिस बल के जवान मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर