home page

एसएसबी ने भारत-नेपाल सीमा पर फर्जी आधार कार्ड के साथ शख्स को दबोचा

 | 
एसएसबी ने भारत-नेपाल सीमा पर फर्जी आधार कार्ड के साथ शख्स को दबोचा


सिलीगुड़ी, 22 फरवरी (हि. स.)। सिलीगुड़ी महकमा के खोरीबाड़ी के भारत-नेपाल सीमा पर फर्जी आधार कार्ड के साथ सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने एक व्यक्ति को पकड़ा है। व्यक्ति का नाम नीरज कुमार है।

एसएसबी ने उसे नेपाल से भारत में प्रवेश के दौरान पकड़ा है। वह दिल्ली निवासी बताया जा रहा है। पूछताछ के दौरान उसके बयान में असंगति मिलने पर तलाशी ली गई। बरामद कागजातों में तीन अलग-अलग नामों पारस ठाकुर, विक्रमजीत शर्मा और नीरज कुमार से बने तीन आधार कार्ड मिले है। हालांकि, आरोपित ने अपनी पहचान नीरज कुमार के रूप में बताई है। इसके अलावा उसके पास से अलग-अलग नामों के दो वोटर आईडी कार्ड और एक ड्राइविंग लाइसेंस भी बरामद किया गया है। जिसके बाद एसएसबी ने आरोपित को खोरीबाड़ी पुलिस के हवाले कर दिया।

एसडीपीओ ने रविवार को बताया कि, एसएसबी ने एक व्यक्ति के पास से तीन फर्जी आधार कार्ड बरामद किये है। बरामद दस्तावेजों का इस्तेमाल किसी आपराधिक गतिविधि में हुआ है या नहीं, इसकी जांच की जा रही है। आरोपित के खिलाफ बीएनएस की धारा 318(2), 319(2), 338 और 340(2) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार