एसएसबी ने 15 किलो गांजा और ढोने में प्रयुक्त बाइक किया बरामद, तस्कर फरार
| Jul 12, 2026, 18:27 IST
अररिया 12 जुलाई(हि.स.)।
एसएसबी 56वीं वाहिनी की ई समवाय कुशमाहा की विशेष गश्ती टीम ने बीती देर रात विशनपुर गांव में कार्रवाई करते हुए 15 किलो गांजा के साथ तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को जब्त किया।
हालांकि रात के अंधेरे का फायदा उठाकर तस्कर गाड़ी और उसपर लदे गांजा के खेप को छोड़कर फरार होने में कामयाब रहा।एसएसबी ने यह कार्रवाई विशनपुर गांव में सीमा स्तंभ संख्या 176/1 के नजदीक भारत की तरफ लगभग डेढ़ किलोमीटर दूरी पर की। तस्कर गांजा को लोडकर नेपाल से भारत की तरफ आ रहा था,जिसे सशस्त्र सीमा बल के नाका टीम द्वारा जब्त किया गया।आवश्यक कार्यवाही के बाद जब्त गांजा और मोटरसाइकिल को जोगबनी थाना के सुपुर्द कर दिया गया।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

