एसएसबी ने नेपाली मुद्रा और कॉस्मेटिक समान के साथ दो तस्कर को किया गिरफ्तार
सुपौल, 25 अप्रैल (हि.स.)। 45वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के सीमा चौकी कुनौली द्वारा नेपाली मुद्रा एवं भारी मात्रा में कॉस्मेटिक समान को बरामद किया है। इस मामले में दो तस्कर को गिरफ्तार किया गया। सीमा चौकी नरपतपट्टी के द्वारा 2 बैल, 1 तस्कर को भी गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। एसएसबी ने नाका ड्यूटी के दौरान नेपाली मुद्रा एवं कॉस्मेटिक सामान की जब्त करते हुए 2 तस्करों को गिरफ्तार किय। वही 25 अप्रैल को सीमा चौकी नरपतपट्टी के द्वारा 02 बैल के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया।
इस संबंध में 45वीं वाहिनी के कमांडेंट गौरव सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सीमा क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु सशस्त्र सीमा बल द्वारा लगातार सघन निगरानी एवं कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर सीमा चौकी कुनौली के जिम्मेदारी क्षेत्र में सीमा स्तंभ संख्या 223 के समीप नेपाली मुद्रा एवं कॉस्मेटिक सामान की संभावित तस्करी की सूचना प्राप्त हुई थी।
प्राप्त सूचना के आधार पर बताए गए स्थान पर नाका टीम का गठन कर भेजा गया । नाका ड्यूटी के दौरान 2 संदिग्ध व्यक्ति को भारत से नेपाल की ओर जाते हुए देखा ओर उन्हें रोका गया। पूछताछ के दौरान उसमें से एक ने अपना नाम सोनू दास, निवासी ग्राम- राजविराज, वार्ड 1, थाना- राजविराज, जिला - सप्तरी (नेपाल) बताया। और दूसरे ने अपना नाम महेश दास, निवासी ग्राम- राजविराज, वार्ड 08, थाना- राजविराज, जिला -सप्तरी नेपाल बताया। उक्त दोनों लोगों का तलाशी लेने पर सोनू दास के पास कुल ₹30,000/- (तीस हजार) नेपाली मुद्रा के साथ साथ भारी मात्रा में कॉस्मेटिक सामान बरामद हुई ।
बरामद राशि के संबंध में पूछताछ किए जाने पर वह कोई भी वैध दस्तावेज अथवा संतोषजनक उत्तर प्रस्तुत नहीं कर सका। तत्पश्चात बरामद नेपाली मुद्रा एवं कॉस्मेटिक सामान को विधिवत रूप से जब्त करते हुए आवश्यक जब्ती सूची एवं अन्य कानूनी कागजात तैयार कर कस्टम कार्यालय कुनौली को सुपुर्द किया गया।
साथ ही सीमा चौकी नरपतपट्टी के द्वारा 25 अप्रैल को गश्त ड्यूटी के दौरान सीमा स्तम्भ संख्या 221, स्पर संख्या 2070 से लगभग 2.7 किलोमीटर भारत के तरफ एक व्यक्ति दो बैल के साथ संदिग्ध रूप में देखा गया। जैसे ही उक्त व्यक्ति ने गश्त ड्यूटी पार्टी को देखा तो भागने लगा जिसपर गश्त ड्यूटी पार्टी द्वारा उसे पकड़ा गया और पूछ -ताछ किया जिसपर उसने अपना नाम सुशील कुमार पुत्र पुलकित मुखिया निवासी ग्राम- दूधाधारी, पोस्ट- मोतीपुर, थाना -करजाइन, जिला- सुपौल बिहार बताया। उसके साथ उक्त बैल के बारे में पूछा गया जिसपर उसने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। जिससे यह प्रतीत हुआ कि उक्त बैल को तस्करी के उद्देश्य से नेपाल से भारत लाया जा रहा है। तत्पश्चात बरामद बैल और अभियुक्त को विधिवत रूप से जब्त करते हुए आवश्यक जब्ती सूची एवं अन्य कानूनी कागजात तैयार कर थाना भपटीयाही को सुपुर्द किया गया।
सशस्त्र सीमा बल सीमा क्षेत्र में अवैध तस्करी एवं अन्य गैरकानूनी गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के लिए प्रतिबद्ध है तथा इस प्रकार की प्रभावी कार्रवाई भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगी
।
हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र

