home page

एसएसबी ने 24.250 लीटर नेपाली शराब,एक बाइक साहित 1 को किया गिरफ्तार

 | 
एसएसबी ने 24.250 लीटर नेपाली शराब,एक बाइक साहित 1 को किया गिरफ्तार


सुपौल, 03 मई (हि.स.)। 45वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल , बीरपुर के अंतर्गत सीमा चौकी सतना द्वारा 3 मई को की गई प्रभावी कार्रवाई के दौरान नेपाली शराब के साथ एक बाइक की जब्त करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।

इस संबंध में 45वीं वाहिनी के कमांडेंट गौरव सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सीमा क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु सशस्त्र सीमा बल द्वारा लगातार सघन निगरानी एवं कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर सीमा चौकी सतना के जिम्मेदारी क्षेत्र में सीमा स्तंभ संख्या 202/2 के समीप नेपाली शराब की संभावित तस्करी की सूचना प्राप्त हुई थी।

प्राप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्यवाई करते हुए एक गश्त टीम का गठन किया गया और बताए गए स्थान पर भेजा गया। गश्त ड्यूटी पार्टी एक संदिग्ध व्यक्ति को बाइक पर सवार हो कर नेपाल से भारत की ओर आते हुए देखा जैसे ही उक्त व्यक्ति ने गश्त ड्यूटी पार्टी को देखा तो मोटरसाइकिल छोड़ कर भागने लगा जिसपर गश्त ड्यूटी पार्टी द्वारा उसे पकड़ा गया पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम अनिकेत कुमार , निवासी ग्राम बीरपुर, वार्ड 2, पोस्ट बसंतपुर , थाना बीरपुर जिला सुपौल (बिहार) बताया।

तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल संख्या BR 50 AG 8786 से नेपाली शराब मैकडोवल 375 ML की 16 बोतल,गोल्डन ओक 375 ML 22 बोतल, कांग्रफिशर बीयर 500 ML की 20 बोतल कुल 24.250 लीटर बरामद की गई।

पूछताछ किए जाने पर वह बताया कि पैसे के लिए अवैध शराब का कारोबार करते है।

तत्पश्चात बरामद नेपाली शराब , मोटरसाइकिल एवं अभियुक्त को विधिवत रूप से जब्त करते हुए आवश्यक जब्ती सूची एवं अन्य कानूनी कागजात तैयार कर अग्रिम कार्यवाही हेतु मधनिषेध थाना सिमराही को सुपुर्द किया गया।

सशस्त्र सीमा बल सीमा क्षेत्र में अवैध तस्करी एवं अन्य गैरकानूनी गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के लिए प्रतिबद्ध है तथा इस प्रकार की प्रभावी कार्रवाई भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगी।

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र