home page

एसएसबी ने 125 किलो गांजा के साथ एक चार पहिया वाहन और तस्कर को किया गिरफ्तार

 | 
एसएसबी ने 125 किलो गांजा के साथ एक चार पहिया वाहन और तस्कर को किया गिरफ्तार


सुपौल, 20 अप्रैल (हि.स.)। 45वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल बीरपुर के सीमा चौकी मुंशी पिपराही द्वारा भारत–नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र में सतर्कता एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए बिहार पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में कुल 125 किलोग्राम गांजा, एक चार पहिया वाहन मारुति सुजुकी अर्टिगा एवं एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया। साथ ही सीमा चौकी पिपराही द्वारा 19 अप्रैल को संयुक्त अभियान के दौरान 9 लीटर नेपाली शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया । 20 अप्रैल को संयुक्त अभियान स्थानीय पुलिस रतनपुर के साथ नाका ड्यूटी के दौरान 108 लीटर नेपाली शराब, एक लकड़ी का नाव, तथा एक मोबाइल को जब्त किया गया।

इस संबंध में गौरव सिंह कमांडेंट 45 वीं वाहिनी बीरपुर ने जानकारी देते हुए बताया कि विश्वसनीय सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई थी कि सीमा चौकी मुंशी पिपराही क्षेत्र में मादक पदार्थ की तस्करी होने की संभावना है। प्राप्त सूचना के आधार पर बटालियन की QRT और सीमा चौकी मुंशी पिपराही से एक विशेष नाका पार्टी एवं स्थानीय पुलिस का टीम गठन कर संयुक्त अभियान पार्टी नारकोटिक्स टेस्ट कीट एवं अन्य आवश्यक सामग्री के साथ ग्राम कोशिकापुर,वार्ड 11, पोस्ट बसंतपुर, संयुक्त अभियान के लिए भेजा गया। ग्राम कोशिकपुर वार्ड नंबर 11 निवासी विशुन पासवान के घर के पास पहुंचकर घर की घेराबंदी कर संयुक्त तलाशी की प्रक्रिया शुरू की गई। तलाशी के दौरान विशुन पासवान के घर के बाहर जलावन रखने वाले झोपड़ी से 125 किलोग्राम (05 प्लास्टिक बैग) मादक पदार्थ , एक चारपहिया वाहन मारुति सुजुकी अर्टिगा की बरामदगी के साथ एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया , इस दौरान वाहन चालक पिंटू पासवान और वाहन मालिक की तलाश जारी हैं , इसके उपरांत आवश्यक कानूनी कार्रवाई के उपरांत थाना बीरपुर को सुपुर्द कर दिया गया

उन्होंने बताया कि सीमा चौकी पिपराही द्वारा 19 अप्रैल को 9 लीटर नेपाली शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही सीमा चौकी पिपराही स्पर संख्या 1090 पर पहुँचने पर जवानों ने देखा कि एक व्यक्ति लकड़ी वाला नाव से नदी से होकर स्पर संख्या 1090 के तरफ आ रहा है नाव को किनारे से नदी के बीच में ले जाने लगा सुरक्षा बल द्वारा त्वरित कार्रवाई करने पर वह नदी में छलांग लगाते हुए भाग गया।

नाव की तलाशी लेने पर उसमें से 12 पेटी नेपाली शराब बरामद हुई। पेटी को खोलकर देखने पर कुल 108 लीटर नेपाली शराब बरामद की गई। कुल बरामद 117 लीटर नेपाली शराब एवं जब्त नाव , गिरफ्तार तस्कर को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के उपरांत रतनपुर थाना को सुपुर्द कर दिया गया। 45वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल द्वारा भारत–नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र में तस्करी एवं अन्य अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए सतत एवं प्रभावी अभियान चलाया जा रहा है।

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र