home page

अनूपपुर: तेज रफ्तार बाइक ने ली अधेड़ की जान, पत्नी और भतीजी गंभीर घायल

 | 
अनूपपुर: तेज रफ्तार बाइक ने ली अधेड़ की जान, पत्नी और भतीजी गंभीर घायल


अनूपपुर, 26 जून (हि.स.)। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के जैतहरी थाना अंतर्गत खूंटाटोला डोगरिया मोड़ के पास शुक्रवार की दोपहर तेज रफ्तार दो बाइक की आमने सामने टक्कर में 54 वर्षीय अवधराज सिंह की मौके पर मृत्यु हो गई। वहीं पुलिस ने आरोपी बाइक चालक के खिलाफ बीएनएस की धारा 281, 125, 106(1) तथा 184 के तहत मामला दर्ज कर मामले को जांच में प्रारंभ कर दी है।

थाना प्रभारी जैतहरी अमर वर्मा ने बताया कि हर्राडीह गंगापुर थाना गौरेला जीपीएम छग निवासी योगेन्द्र सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि गुरुवार को उनके पिता अधराज सिंह धुर्वे अपनी पत्नी और भतिजी शालिनी के लेकर अपनी बाइक क्रमांक सीजी 10 ईआर 0346 से अपने लड़के राजेश्वर सिंह के ससुराल ग्राम गुंवारी सत्यनारायण कथा के कार्यक्रम में शामिल होने आये थे। जिसके बाद शुक्रवार को अपने घर ग्राम हर्राडीह गंगापुर छग के लिये अपनी पत्नी और भतीजी के साथ वापस निकले, जहां रास्ते में खूंटाटोला डोंगरिया मोड़ के आगे बाइक क्रमांक एमपी 65 जेडए 1688 के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए सामने से टक्कर मार दी। दुर्घटना में उसके बड़े पिताजी अवधराज सिंह की मौके पर हो गई। वही तेरसिया बाई के सिर में गंभीर चोट आई, जबकि शालिनी के सिर, हाथ और पैर में चोटें आईं। दोनों घायलों को तत्काल 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। जहां उनका उपचार जारी है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश शुक्ला