home page

रायपुर : वारंटियों के विरुद्ध विशेष अभियान में बड़ी सफलता, 32 स्थायी व गिरफ्तारी वारंटों की तामिली

 | 

रायपुर, 11 मई (हि.स.)। पुलिस उपायुक्त (पश्चिम जोन) संदीप कुमार पटेल के निर्देशन में वारंटियों की धरपकड़ हेतु एक विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान को पश्चिम जोन के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारियों के नेतृत्व में प्रभावी रूप से क्रियान्वित किया गया। अभियान के तहत पुलिस बल की अलग-अलग टीमों का गठन कर सुनियोजित कार्यवाही सुनिश्चित की गई।

अभियान के दौरान 2 दिनों की सघन कार्यवाही में थाना पुरानी बस्ती, डी.डी. नगर, आमानाका, आजाद चौक, सरस्वती नगर, कबीर नगर, न्यू राजेन्द्र नगर, टिकरापारा एवं मुजगहन क्षेत्र में वारंटियों की तलाश एवं गिरफ्तारी की गई। इस दौरान कुल 13 स्थायी वारंट एवं 19 गिरफ्तारी वारंटों की जानकारी दी गई।

इस प्रकार कुल 32 स्थायी व गिरफ्तारी वारंटों की तामिली करते हुए आरोपितों को गिरफ्तार कर संबंधित न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। वारंटियों के विरुद्ध इस प्रकार का अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गायत्री प्रसाद धीवर