पंचायतीराज चुनाव : पुलिस मुख्यालय का आदेश : विशेष टास्क के साथ मादक पदार्थ तस्करो के खिलाफ अभियान
जोधपुर, 27 अक्टूबर (हि.स.)। पंचायतीराज चुनाव का दूसरा चरण शीघ्र शुरू होने वाला है। पुलिस मुख्यालय की तरफ से मादक पदार्थों, अवैध हथियारों की धरपकड़ के लिए प्रदेश के जिलों में पुलिस को इनके खिलाफ विशेष तौर पर आदेश जारी किए गए है। जोधपुर पुलिस कमिश्ररेट में जिला पूर्व- पश्चिम, डीएसटी-सीएसटी को सोमवार की रात में इसी टास्क के साथ फील्ड में एक साथ उतारा गया। कमिश्ररेट के जिला पूर्व एवं पश्चिम में 16 लोगों को मादक पदार्थ तस्करी के साथ नशे का सेवन करते पाया गया है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर केस दर्ज किए गए है।
बनाड़ थाने के एसआई मानाराम ने बिरडासनी गांव में 940 ग्राम अवैध डोडा पोस्त के साथ भादूओं की ढाणी बिरडासनी निवासी राजेंद्र पुत्र छोगाराम विश्नोई को पकड़ा और एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कराया गया।
करवड़ थानाधिकारी परमेश्वरी ने कुकणों की ढाणियां मणाई रोड पालड़ी मांगलिया निवासी विष्णु प्रकाश पुत्र नेहरूरा को पकड़ा और 220 ग्राम अवैध डोडा पोस्त जब्त किया।
मंडोर थानाधिकारी सुरेश सारण ने भाखरी लोहावट हाल पहाडग़ंज निवासी भंवरलाल पुत्र किशनाराम को अफीम के साथ पकड़ा और एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण बनाया।
मथानिया थानाधिकारी तुलसी ने गंगाणी करवड़ हाल भैसेर चांवडियाली निवासी गुमानगिरी पुत्र मांगीगिरी को पकड़ा और 5 किलो 160 ग्राम डोडा पोस्त जब्त किया।
माता का थान पुलिस थानाधिकारी अनिल यादव ने लखारों का बास शिशु निकेतन स्कूल के पीछे मदेरणा कॉलोनी की रहने वाली तीजा पत्नी श्रवण विश्नोई के पास से 155 ग्राम एमडी के साथ नगदी भी बरामद की।
एयरपोर्ट थानाधिकारी भारत रावत ने राजकीय शारीरिक महाविद्यालय के पास में पांच बत्ती सांसी कॉलोनी निवासी राहुल उर्फ डबला पुत्र हीराराम सांसी को स्मैक का सेवन करते पकड़ा।
रातानाडा थानाधिकारी जुल्फिकार अली ने सुभाष कॉलोनी क्षेत्र में दिनाजपुर पश्चिमी बंगाल हाल व्यास कॉलोनी एयरपोर्ट निवासी संजीत पाल पुत्र शंभूपाल को स्मैक के साथ पकड़ा।
उदयमंदिर थानाधिकारी सुरेश चौधरी ने पुलिस लाइन राइका बाग के निकट शेखर पुत्र श्रीराम विश्रोई को गिरफ्तार कर अफीम का दूध जब्त किया।
थानाधिकारी देवेंद्र सिंह ने मिरासी कॉलोनी महामंदिर रेलवे स्टेशन के सामने नागौरी गेट के रहने वाले मोहसीन उर्फ छोटू पुत्र एहसान मो. को गिरफ्तार कर 41 ग्राम गांजा जब्त किया।
नागौरी गेट थानाधिकारी सुरेश सोनी ने कागा श्मशान रोड छतरियों के पास में गायों की फाटक उदयमंदिर निवासी जावेद पुत्र जाकिर हुसैन को स्मैक सेवन के आरोप में पकड़ा।
प्रतापनगर थानाधिकारी रामकृष्ण ताड़ा ने चौपासनी रोड पर एक टावर के समीप नई सडक़ भाखरी निवासी गोविंद अरोड़ा से स्मैक की पन्नी जब्त की।
थानाधिकारी हरीशचंद्र सोलंकी ने अंबेडकर नगर कालीबेरी क्षेत्र में अरटिया खुर्द भोपालगढ़ निवासी श्रवणराम पुत्र सोहनराम विश्रोई से 450 ग्राम डोडा जब्त किया।
थानाधिकारी कमल किशोर सुथार ने श्मशान रोड खेमें का कुआं के पास में भिश्तियों का बास उदयमंदिर निवासी सोनू पुत्र न्याज मो. को स्मैक पीते पकड़ा।
कुड़ी थानाधिकारी लेखराज सिहाग ने इसरो के पीछे कुड़ी क्षेत्र में 2.8 ग्राम एमडी के साथ में सेक्टर 3 निवासी राघव पुत्र कैलाश चौहान को पकड़ा।
थानाधिकारी दिनेश लखावत ने मिल्क मैन कॉलोनी और काजरी रोड पर दो युवकों मो. रफीक पुत्र मो. इमान और हुसैन पुत्र अजीज खां को स्मैक पीने के संदेह में पकड़ा।
झंवर थाना पुलिस और जिला विशेष टीम (डीएसटी) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 6.695 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त चूरा बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में अशोक विश्नोई निवासी दड़ी की ढाणी, जोलियाली को गिरफ्तार किया है। आरोपी के रहवासी मकान के पास बने पड़वे के पीछे अवैध डोडा पोस्त की सूचना पर पकड़ा गया। सूचना पर झंवर थानाधिकारी प्रहलाद सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी।
पुलिस आयुक्त्त अंशुमन भोमिया, डीसीपी पूर्व मनीष कुमार, डीसीपी वेस्ट श्रीमती कमल शेखावत के निर्देशानुसार एवं एडीसीपी पूर्व देवेंद्र सिंह, एडीसीपी वेस्ट प्रवीण कुमार और समस्त एसीपी के सुपरविजन में उक्त कार्रवाइयों को अंजाम दिया गया।
हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

