home page

बेटे का हत्यारोपित 81 वर्षीय पिता गिरफ्तार, भेजा गया जेल

 | 
बेटे का हत्यारोपित 81 वर्षीय पिता गिरफ्तार, भेजा गया जेल


महोबा, 06 जून (हि.स.)। यूपी के महोबा जनपद में शराबी बेटे को मौत के घाट उतारने वाले पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। शराब के नशे में बेटा मां के साथ मारपीट कर रहा था जो पिता को न देखा गया और आवेश में आकर उसने बेटे की हत्या कर दी । शराब के नशे से परिवार बिखर गया है।

जनपद के अजनर थानाध्यक्ष सुभाष चंद्र ने शनिवार को बताया कि मृतक की मां रंभी देवी ने पुलिस को सूचना दी थी कि गुरुवार की शाम उसका 36 साल का बेटा भगवत शराब के नशे में गाली गलौज कर रहा था। जिसे उसके पिता ने मना किया तो वह भड़क गया और वह उनसे भी विवाद करने लगा। इसी दौरान पति नन्हेभाई (81) ने लाठी से बेटे के सिर पर प्रहार कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर अचेत होकर गिर गया। आनन-फानन में घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलाताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर उसे मृत घोषित कर दिया। बताया कि मृतक की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपित पिता को गांव में ही बने यात्री प्रतीक्षालय से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।

आरोपित पिता ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि बेटा शराब के नशे में पत्नी के साथ मारपीट कर रहा था, जिसे वह देख नहीं पाया और आवेश आकर उसमें बेटे पर हमला कर दिया, जिसमें उसकी जान चली गई। वहीं वृद्धा रंभी बेटे की मौत के बाद पति के जेल जाने से बदहवाश है। गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / उपेन्द्र द्विवेदी