home page

घर में खड़ी बाइक की चोरी

 | 

शोणितपुर (असम), 01 अगस्त (हि.स.)। शोणितपुर जिला के रंगापारा थानांतर्गत न्यू ताराजुली के 3 नंबर रौनतपुर इलाके से बाइक चोरी की घटना सामने आई है। चोरों ने बीती रात को धर्मेंद्र साहू नामक व्यक्ति की नीले रंग की हीरो ग्लैमर (एएस-12वी-6904) की बाइक उनके घर से चोर चुराकर फरार हो गये।

घटना के संबंध में धर्मेंद्र साहू ने रंगापारा थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। चोरी के मामले को लेकर आसा संगठन के केंद्रीय सांस्कृतिक सचिव प्रहलाद तांती ने कहा कि इलाके में चोरी की घटनाओं में वृद्धि देखने को मिल रही है। रात के समय पुलिस गश्त तो लगाती है, लेकीन सभी इलाकों में गश्त लगा पाना असंभव हो चुका है। पुलिस दर्ज मामले के आधार पर जांच में जुटी हुई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जयकिशोर झा