home page

सारण भूमि विवाद में बेटे ने सौतेली अम्मी को मारी गोली

 | 
सारण भूमि विवाद में बेटे ने सौतेली अम्मी को मारी गोली


सारण भूमि विवाद में बेटे ने सौतेली अम्मी को मारी गोली


सारण, 21 जून (हि.स.)।

जिले में इसुआपुर थाना क्षेत्र के अचितपुर गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पारिवारिक संपत्ति और भूमि विवाद को लेकर एक बेटे ने अपनी ही सौतेली अम्मी को गोली मारकर हत्या कर दी।

मृतका की पहचान अचितपुर गांव निवासी अशोक गिरी की 32 वर्षीय पत्नी सबरू निशा उर्फ सोनी देवी के रूप में हुई है। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार घटना बीती रात की है जब सबरू निशा उर्फ सोनी देवी घर में बैठी हुई थीं। इसी दौरान उनका सौतेला बेटा मोनू गिरी वहां पहुंचा और उन पर फायरिंग शुरू कर दी। मृतका को एक गोली सिर में और दूसरी पेट में लगी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मोनू गिरी मौके से फरार हो गया।

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। इसुआपुर थाना अध्यक्ष ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला पारिवारिक संपत्ति विवाद का लग रहा है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामले में प्राथमिकी दर्ज कर दो महिलाओं अलका देवी और गायत्री देवी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। फिलहाल पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार