पुत्र के हमले में पिता की मौत
| May 27, 2026, 08:46 IST
जोरहाट (असम), 27 मई (हि.स.)। जोरहाट जिले के मेलोपाम इलाके में पुत्र द्वारा किए गए हमले में पिता की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को बताया कि जिले के मेलोपाम इलाके में धारदार हथियार से किए गए हमले में पिता की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक की पहचान सभाई दरबधारा के रूप में की गई है । घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने पिता की हत्या करने के आरोप में आरोपित पुत्र बिपलब दरबधारा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।
हत्या के पीछे पुलिस ने प्रारंभिक जांच में पारिवारिक कलह बताया है। पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार आरोपित से सघन पूछताछ कर रही है।
हिन्दुस्थान समाचार / असरार अंसारी

