पांच वर्षीय बेटे की मां ने की हत्या
| Jun 28, 2026, 09:12 IST
बाक्सा (असम), 28 जून (हि.स.)। बाक्सा जिले के जोपाडंग दिरिंगापुर इलाके में पांच साल के बच्चे की उसकी मां द्वारा बड़ी बेरहमी से हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने रविवार को बताया कि जिले के जोपाडंग दिरिंगापुर इलाके में नेउसी बोरो नामक महिला ने अपने पांच साल के बेटे रणबीर सिंह बोरो को दाव से प्रहार कर मौत के घाट उतार दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने बच्चों का शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। अपने पांच साल के बेटे की हत्या करने के आरोप में पुलिस ने हत्यारन मां को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस संबंध में हत्या का एक प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार आरोपित से सघन पूछताछ कर रही है।
हिन्दुस्थान समाचार / असरार अंसारी

