अनूपपुर: ट्रैक्टर से बैटरी चोरी के आरोपी दामाद गिरफ्तार
अनूपपुर, 30 जुलाई (हि.स.)। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के बिजुरी थाना क्षेत्र के डूंगरियाकला में घर के आंगन में खड़े ट्रैक्टर से बैटरी चोरी के मामले में गुरुवार को पुलिस ने आरोपी 23 वर्षीय राहुल रावत पुत्र मैकू कोल निवासी कोतमा इस्लामगंज को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुेत किया जहां से जेल भेज दिया गया।
जानकारी के अनुसार, 23 जुलाई की रात क अमित कुमार श्रीवास्तव के घर के आंगन में हुई थी। आरोपियों ने रात के समय आंगन में प्रवेश कर ट्रैक्टर से बैटरी चुरा ली थी।
ट्रैक्टर मालिक अमित कुमार श्रीवास्तव ने पहले अपने यहां काम करने वाले मजदूरों के साथ बैटरी की खोजबीन की। जब बैटरी नहीं मिली, तो उन्होंने 29 जुलाई को थाने में शिकायत दर्ज कराई और राहुल रावत तथा उसके ससुर चरकू कोल पर चोरी का संदेह व्यक्त किया।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रासंगिक धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पता चला कि चोरी की घटना को राहुल रावत और उसके ससुर चरकू कोल ने अंजाम दिया था।
विवेचक एएसआई प्रभाकर पटेल ने बताया कि दोनों आरोपी रिश्ते में ससुर-दामाद हैं और उनके खिलाफ बिजुरी, कोतमा और भालूमाड़ा थानों में चोरी के कई अन्य मामले पहले से दर्ज हैं। पुलिस टीम ने राहुल रावत को उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया, जबकि चरकू कोल अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश शुक्ला

