अफीम और डोडा-पोस्त के साथ तस्कर गिरफ्तार
| Jul 23, 2026, 19:04 IST
जोधपुर, 23 जुलाई (हि.स.)। राजीव गांधी नगर थाना पुलिस ने डीएसटी टीम के साथ मिलकर शहर में नशा बेचने वाले एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। उसके कब्जे से अवैध डोडा-पोस्त और अफीम बरामद की गई है। आरोपी से डोडा-पोस्त की खरीद-फरोख्त के बारे में पूछताछ की जा रही है।
डीसीपी वेस्ट कमल शेखावत ने बताया कि आरोपी लेगो की ढाणी, राजीव गांधी नगर निवासी संतोष सिंह (47) पुत्र बाघ सिंह को गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई राजीव गांधी नगर थाना पुलिस और डीएसटी टीम ने मिलकर कार्रवाई की। टीम ने आरोपी के घर पर दबिश दी और उसे मादक पदार्थ के साथ पकड़ा। घर से करीब 46 किलो डोडा पोस्त और 590 ग्राम अफीम बरामद किया गया है। मामले की जांच चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थानाधिकारी गोविंद व्यास कर रहे हैं।
हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

