home page

अनूपपुर: ओडिशा का 25 हजार के गांजा सहित तस्कर गिरफ्तार, किराए के मकान में रह कर फुटकर में बेचता था नशा

 | 
अनूपपुर: ओडिशा का 25 हजार के गांजा सहित तस्कर गिरफ्तार, किराए के मकान में रह कर फुटकर में बेचता था नशा


अनूपपुर, 21 सितंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के बिजुरी थाना क्षेत्र में सोमवार को पुलिस ने एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। वह ओडिशा से गांजा लाकर बिजुरी में फुटकर बेचता था। पुलिस ने उसके पास से 2 किलो 345 ग्राम अवैध गांजा जब्त किया है, जिसकी अनुमानित कीमत 25,000 रुपये है।

थाना प्रभारी विकास सिंह ने सोमवार को बताया कि आरोपी 44 वर्षीय बबलू बेनिया उड़ीसा के कालाहांडी जिले के जूनागढ़ थाना क्षेत्र के बक्सी तुलसी पाली का रहने वाला है। फिलहाल वह बिजुरी के वार्ड नंबर 07, पड़रीपानी में किराए के मकान में रह रहा था। बबलू पुलिस से बचने के लिए ट्रेन से कम मात्रा में गांजा बैग में भरकर लाता था और बिजुरी के स्थानीय बाजार में फुटकर बेचता था। सोमवार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ठाकुर बाबा धाम (लोहसरा) के पास बरगद के पेड़ के नीचे चबूतरे पर एक व्यक्ति बैग में गांजा लेकर बैठा है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो पुलिस को देखते ही आरोपी बैग लेकर झाड़ियों की तरफ भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। बैग की तलाशी लेने पर उसमें हरी सूखी पत्तियां, डंठल और बीज वाला गांजा मिला। इलेक्ट्रॉनिक तराजू से तौल करने पर पन्नी और टेप सहित कुल वजन 2 किलो 345 ग्राम निकला। पुलिस ने मौके पर पंचनामा बनाया और आरोपी बबलू बेनिया के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20(b) के तहत मामला दर्ज किया। उसे गिरफ्तार कर न्याीयालय में प्रस्तुात किया गया जहां से जेल भेज दिया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश शुक्ला