ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार
जलपाईगुड़ी, 13 अगस्त (हि.स.)। जिले में नशे के खिलाफ अभियान के दौरान कोतवाली थाने की पुलिस ने करीब 90 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया है। बुधवार रत पुलिस टीम ने रानीनगर इलाके में अभियान चलाकर तस्कर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार तस्कर की पहचान शंभू राय के रूप में हुई है। वह जलपाईगुड़ी के सरदारपाड़ा इलाके का रहने है। आरोपित उत्तर दिनाजपुर से ब्राउन शुगर लेकर जलपाईगुड़ी शहर में प्रवेश करने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान रानीनगर इलाके में पुलिस ने उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से करीब 90 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई।पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि मादक पदार्थों की तस्करी के इस नेटवर्क में शंभू राय के अलावा और कौन-कौन लोग शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपी को गुरुवार को जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया जाएगा।
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार

