home page

भारत-नेपाल सीमा पर 204 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार

 | 
भारत-नेपाल सीमा पर 204 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार


सिलीगुड़ी, 28 फरवरी (हि. स.)। सिलीगुड़ी महकमा अंतर्गत खोरीबाड़ी भारत-नेपाल सीमा के पानीटंकी संलग्न रामधनजोत इलाके में खोरीबाड़ी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार देर रात दो नंबर एशियन हाईवे पर अभियान चलाकर 204 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक आरोपित को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपित की पहचान महम्मद रफीकुल के रूप में हुई है, जो मालदा के कालियाचक का निवासी है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, बरामद मादक पदार्थ काले प्लास्टिक में लिपटे दो बॉक्स में छिपाकर रखा गया था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मालदा से लाया गया यह ब्राउन शुगर सीमा क्षेत्र में सप्लाई किए जाने की योजना थी।

खोरीबाड़ी थाने की पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार