एसएसबी ने 215 लीटर डीजल के साथ मोटरसाइकिल सवार तस्कर को किया गिरफ्तार
अररिया 27 मई(हि.स.)।
नेपाल में भारत के अपेक्षा पेट्रोल और डीजल की अधिक कीमत के कारण इन दिनों भारत नेपाल सीमा पर पेट्रोलियम पदार्थों की तस्करी में तस्कर जुट गए हैं।
इसी कड़ी में बुधवार को सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) 56 वीं बटालियन के एफ समवाय फुलकाहा की टीम ने बुधवार को लक्ष्मीपुर गांव में मोटरसाइकिल सवार एक तस्कर को 215 लीटर डीजल के साथ हिरासत में लिया एसएसबी ने यह कार्रवाई भारतीय बोर्डर में भारत-नेपाल सीमा स्तंभ संख्या 189/3 के नजदीक की।तस्कर गैलन में डीजल भरकर मोटरसाइकिल से भारत से नेपाल की ओर ले जा रहा था।जिसे सशस्त्र सीमा बल के गश्ती टीम द्वारा जब्त किया गया।
हिरासत में लिया गया तस्कर 39 वर्षीय भोला कुमार साह फुलकाहा थाना क्षेत्र नबाबगंज वार्ड संख्या 10 का रहने वाला है।एसएसबी ने आवश्यक कार्यवाही के बाद जब्त डीजल और मोटरसाइकिल सहित तस्कर को कस्टम विभाग फारबिसगंज के सुपूर्द कर दिया।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

