बिहार ले जा रहा था 15 लाख का गांजा, जीआरपी ने तस्कर काे किया गिरफ्तार
कानपुर, 09 अप्रैल (हि.स.)। कानपुर सेंट्रल पर अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरुवार को राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 13.900 किलोग्राम गांजे के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए गांजे की कीमत 15 लाख रुपये आंकी गई है।
जीआरपी इंस्पेक्टर ओम नारायण सिंह ने बताया कि स्टेशन परिसर और आउटर पर संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की जा रही थी। इस बीच सूचना मिली कि एक संदिग्ध काफी देर से कानपुर सेंट्रल स्टेशन हैरिशगंज पुल के पास उस पार रेलवे पटरी के किनारे डीजल डिपो पानी की टंकी के पास खड़ा है। पुलिस टीम माैके पर पहुंची और युवक से पूछताछ की गई।
इस दौरान उसने पहले तो पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया जब उसके पास से मिले बैग की तलाशी ली गई तो उसमें 13 किलो किलो 900 ग्राम गांजा बरामद हुआ पूछताछ में उसने अपना नाम रविंद्र कुमार बताया। जो मूलतया बिहार का रहने वाला है।
पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने बताया कि वह अवैध गांजा लेकर बिहार जाने के लिये ट्रेन का इंतजार कर रहा था, जहां उसे ऊंचे दामों में बेचने की योजना थी। आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
हिन्दुस्थान समाचार / रोहित कश्यप

