home page

285 ग्राम स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

 | 

कटिहार, 27 मार्च (हि.स.)। जिले के बलरामपुर थाना पुलिस ने मादक पदार्थों के विरुद्ध शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल-285 ग्राम स्मैक के साथ 3 तस्कर को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई बलरामपुर थानाध्यक्ष को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई है।

गिरफ्तार तस्करों में प्रिंस कुमार (25 वर्ष) पिता अरुण जायसवाल ग्राम हरनौत थाना गोपालपुर जिला भागलपुर, अमर कुमार (22 वर्ष) पिता अंबिका यादव ग्राम थाना चैसा जिला मधेपुरा एवं रिमझिम भारती (19 वर्ष) पिता रंजन कुमार ग्राम नवगछिया थाना नवगछिया जिला भागलपुर शामिल हैं।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बलरामपुर थानाध्यक्ष को गश्ती के क्रम में गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि एक कार से दो पुरूष एवं एक महिला बजरगाव चेक पोस्ट की ओर स्मैक लेकर आ रहे हैं। उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु बलरामपुर थानाध्यक्ष द्वारा अपने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचकर बजरगाव चेक पोस्ट के पास वाहन जाँच अभियान चलाया गया।

वाहन जांच के क्रम में एक कार में सवार दो पुरूष एवं एक महिला पुलिस बल को देखकर भागने का प्रयास करने लगे, जिन्हें पुलिस बल के सहयोग से पकड़ लिया गया। पकड़े गए व्यक्ति से नाम पता पूछने पर अपना नाम उपरोक्त बताया। जिनका विधिवत तलाशी लिया गया तो तलाशी के क्रम में कुल-285 ग्राम स्मैक एवं एक कार जप्त किया गया तथा अभियुक्त को विधिवत गिरफ्तार करते हुए कांड दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विनोद सिंह