बड़हरिया में 15.60 ग्राम स्मैक के साथ धंधेबाज गिरफ्तार
सीवान, 23 मई (हि.स.)।
सीवान जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 15.60 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपित की पहचान थाना क्षेत्र के लकड़ी दरगाह इस्लामिया नगर निवासी सगीर आलम के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, 22 मई 2026 को बड़हरिया थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि लकड़ी दरगाह इस्लामिया नगर स्थित एक गुमटी में अवैध मादक पदार्थ की खरीद-बिक्री की जा रही है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पु.नि. छोटन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी की।
पुलिस को देखते ही एक संदिग्ध व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगा, जिसे पुलिस बल के सहयोग से पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 47 पुड़िया में रखी 15.60 ग्राम स्मैक बरामद की गई। पूछताछ में उसने अपना नाम सगीर आलम, पिता हदीश मियां, निवासी लकड़ी दरगाह इस्लामिया नगर, थाना बड़हरिया, जिला सीवान बताया।
इस मामले में बड़हरिया थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।
छापेमारी टीम में थानाध्यक्ष छोटन कुमार सहित बड़हरिया थाना के अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।
हिन्दुस्थान समाचार / Amar Nath Sharma

