home page

जबलपुर : मानव खोपड़ी मिलने से सनसनी, फोरेंसिक जांच शुरू

 | 
जबलपुर : मानव खोपड़ी मिलने से सनसनी, फोरेंसिक जांच शुरू


जबलपुर, 03 जून (हि.स.)। मध्‍य प्रदेश के जबलपुर जिले के रांझी थाना क्षेत्र के रक्षा नगर स्थित फक्कड़ बाबा मंदिर के समीप कचरे के ढेर में मानव खोपड़ी मिलने से इलाके में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और खोपड़ी को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार, बुधवार को स्थानीय लोगों ने कचरे के ढेर में मानव खोपड़ी जैसी वस्तु देखी और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने मौके का निरीक्षण कर खोपड़ी बरामद की।

रांझी सीएसपी सतीश साहू ने बताया कि बरामद खोपड़ी को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जा रहा है। फिलहाल घटनास्थल से केवल खोपड़ी ही मिली है, इसलिए मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

प्रारंभिक पूछताछ में क्षेत्र के लोगों ने बताया कि आसपास कबरबिज्जू देखे जाते हैं। आशंका जताई जा रही है कि कोई कबरबिज्जू किसी कब्र से खोपड़ी निकालकर यहां तक ले आया हो। हालांकि पुलिस किसी भी संभावना से इनकार नहीं कर रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।

फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही खोपड़ी की वास्तविक स्थिति और उसके स्रोत के संबंध में स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विलोक पाठक