home page

बागपत में छह चोर गिरफ्तार, दिल्ली मेट्रो का समान बरामद

 | 
बागपत में छह चोर गिरफ्तार, दिल्ली मेट्रो का समान बरामद


बागपत, 27 मई (हि.स.)। बागपत जिले की कोतवाली खेकड़ा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान बुधवार काे 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से दिल्ली मेट्रो से चोरी किया गया करीब 70 किलोग्राम वजन का मेट्रो तार तथा 02 अवैध चाकू बरामद किए गए हैं।

पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने थाना खेकड़ा क्षेत्र में ट्यूबवेलों से चोरी की घटनाओं में भी शामिल होना भी स्वीकार किया है। पुलिस ने बताया कि इन घटनाओं के संबंध में पहले से मु0अ0सं0 151/26 धारा 305 बीएनएस, मु0अ0सं0 166/26 धारा 303(2) बीएनएस तथा मु0अ0सं0 170/26 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमे दर्ज हैं। इन मामलों में भी अभियुक्तों के नाम प्रकाश में आए हैं और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तों में चाँद पुत्र शकील, फैसल पुत्र शाहिद, शाहिद उर्फ सिद्धू पुत्र साजिद, आरिफ पुत्र बुल्ले, समीर उर्फ चिलवा पुत्र हसीन अहमद तथा हरसलान उर्फ अरसलान पुत्र इम्तियाज शामिल हैं। सभी अभियुक्त थाना खेकड़ा क्षेत्र जनपद बागपत के निवासी बताए गए हैं। खेकड़ा थाना प्रभारी प्रभाकर चतुर का कहना है बरामद मेट्रो तार दो बंडलों में था। जिसका वजन 70 किलो है । इस संबंध में थाना खेकड़ा पर मु0अ0सं0 172/26 धारा 317(5) बीएनएस एवं 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन त्यागी