home page

सेवानिवृत्त जिला आयुक्त के बेटे समेत छह गिरफ्तार

 | 

गुवाहाटी, 27 फरवरी )हि.स.)। गुवाहाटी की दिसपुर पुलिस ने सेवानिवृत्त जिला आयुक्त के बेटे समेत छह युवकों को पिस्तौल समेत गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि सेवानिवृत्त आयुक्त विभाश दास के बेटे वादिक मोदी पिस्तौल लेकर गणेशगुरी इलाके में सड़क पर अपने अन्य साथियों के साथ तांडव मचाते देखा गया। शिकायत मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने पिस्तौल समेत छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान वादिक मोदी, दिगंत हालोई, वसीम अख्तर, अमित भैमिक, जीतू बर्मन और तनीषा शर्मा के रूप में की गई है। पुलिस इस संबंध में आर्म्स एक्ट के तहत एक प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार सभी आरोपितों से सघन पूछताछ कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / असरार अंसारी