home page

अनूपपुर: लोहे के सांचे चोरी के 6 आरोपी गिरफ्तार, एक फरार, भेजे गये जेल

 | 
अनूपपुर: लोहे के सांचे चोरी के 6 आरोपी गिरफ्तार, एक फरार, भेजे गये जेल


अनूपपुर, 11 अगस्त (हि.स.)। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के बिजुरी थाना क्षेत्र के बहेराबांध गांव पुलिस ने लोहे के सांचे (प्रीकास्ट मोल्ड) चोरी करने के छह आरोपियों को मामले में मंगलवार को गिरफ्तार कर न्याबयलय में प्रस्तुहत किया जहां से जेल भेज दिया गया। पुलिस को चोरी के करीब 90 हजार के सांचे मिले हैं। मामले में एक आरोपी अभी भी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

थाना प्रभारी विकास सिंह ने बताया कि अनूपपुर निवासी राजेश कुमार गौतम ने बिजुरी थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। कि 6 अगस्त की रात बहेराबांध स्थित उनके प्लांट से खंभे और पैनल बनाने में इस्तेमाल होने वाले लोहे के सांचे चोरी हो गए थे। शिकायत मिलने पर पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध किया। मुखबिर की सूचना और तकनीकी मदद से संदिग्धों को हिरासत में लिया गया। पुलिस की सख्त पूछताछ के आगे आरोपियों ने चोरी की बात कबूल कर ली। पकड़े गए आरोपियों में 23 वर्षीय ओम प्रकाश यादव, 23 वर्षीय संजू भैना, 23 वर्षीय मनीष पाव, मिथलेश साहू (18 साल 2 माह), 26 वर्षीय राम अवतार विश्वकर्मा एवं 23 वर्षीय वीरेंद्र साहू शामिल हैं। सभी अनूपपुर निवासी हैं।

पुलिस के अनुसार आरोपी चोरी का माल कहीं और भेजने की फिराक में थे, लेकिन गाड़ी न मिलने से देर हो गई और पुलिस ने उन्हें माल समेत पकड़ा। सभी आरोपियों को कोतमा कोर्ट में पेश किया गया है, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है, जबकि एक फरार साथी की तलाश जारी है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश शुक्ला