home page

वन्यजीवों के अवैध शिकार करने वाले छह आरोपित गिरफ्तार

 | 
वन्यजीवों के अवैध शिकार करने वाले छह आरोपित गिरफ्तार


बीजापुर, 21 अगस्त (हि.स.)। जिले के इंद्रावती टाइगर रिजर्व में वन्यजीवों के अवैध शिकार के खिलाफ मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर वन विभाग की टीम ने वन परिक्षेत्र पासेवाड़ा के अंतर्गत ग्राम नीतिकाकलेर क्षेत्र में दबिश देकर छह आरोपिताें को गिरफ्तार किया।

कार्रवाई के दौरान टीम ने वन्यप्राणी का मांस, जो प्रथम दृष्टया नीलगाय का बताया जा रहा है, सहित शिकार में इस्तेमाल होने वाली अन्य सामग्री बरामद की है। बरामद सामग्री को जब्त करने के बाद आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण से जुड़े प्रावधानों के तहत कार्रवाई उपरांत आज शुक्रवार काे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से सभी आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। वन विभाग के अनुसार वन अपराधों पर नियंत्रण के लिए सूचना तंत्र को मजबूत किया जा रहा है और संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाई गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे