home page

गोरेयाकोठी में 12.6 किलो गांजा बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

 | 
गोरेयाकोठी में 12.6 किलो गांजा बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार


सीवान, 20 मार्च (हि.स.)। सीवान जिले के गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र में पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 12.600 किलोग्राम गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में उसने अपना नाम रमेश प्रसाद बताया जो सीवान जिले के जीबी नगर थाने के बाहोपुर निवासी स्वर्गीय राजाराम प्रसाद का पुत्र है। जानकारी के अनुसार गोरेयाकोठी थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से गांजा लेकर अफराद की ओर से लद्दी बाजार की तरफ जा रहा है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने सरेया मंदिर के पास लद्दी जाने वाली सड़क पर सघन वाहन चेकिंग अभियान शुरू किया। चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल सवार पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 12.600 किलोग्राम गांजा, एक मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। इस मामले में गोरेयाकोठी थाना में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 (बी)(ii)(सी) एवं 22 के तहत मामला दर्ज कर आगे की विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई में थानाध्यक्ष मनीष कुमार, प्र.पु.अ.नि. हरिदेश पंडित सहित पुलिस बल के अन्य कर्मियों की अहम भूमिका रही।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Amar Nath Sharma