शहडोल: जादू-टोने के शक में जेठानी ने देवरानी का गला घोंटा उतारा मौत के घाट: गिरफ्तार
शहडोल, 09 सितंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के ग्राम छत्ता में बुधवार की सुबह जादू-टोने के शक में जेठानी ने देवरानी 60 वर्षीय सुखरानिया सिंह गोंड का चुन्नी से गला घोंट हत्या कर दी। वारदात की है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी मुन्नी बाई की बेटी अक्सर बीमार रहती थी। मुन्नी बाई को शक था कि सुखरानिया उनके घर पर जादू-टोना करती हैं, जिससे उनकी बेटी की तबीयत खराब रहती है। इसी अंधविश्वास के चलते दोनों के बीच पहले भी झगड़े हो चुके थे। बुधवार सुबह सुखरानिया अपने घर के पास मवेशियों को चारा खिला रही थीं। इसी दौरान मुन्नी बाई ने चुन्नी से उनका गला घोंट दिया। सुखरानिया की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में लोग जमा हो गए। पुलिस को सूचना दी।
सूचना पर सीधी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल की जांच कर आरोपी मुन्नी बाई को हिरासत में ले लिया। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। पुलिस घटनाक्रम व विवाद की वजह की जांच कर रही है।
एसपी डॉ. संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि जादू-टोने के शक में एक महिला की हत्या की गई है। अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया गया है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
मनीष शुक्ला
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश शुक्ला

