home page

माता के मंदिर से लाखों रुपए कीमत के चांदी के छत्र चोरी

 | 
माता के मंदिर से लाखों रुपए कीमत के चांदी के छत्र चोरी


माता के मंदिर से लाखों रुपए कीमत के चांदी के छत्र चोरी


नोएडा, 07 अप्रैल (हि.स.)। थाना दादरी क्षेत्र के बिसाहड़ा रोड पर स्थित माता के मंदिर में धावा बोलकर चोराें ने वहां से लाखों रुपए कीमत के चांदी और छत्र पार कर दिया । इस घटना से लोगों में भारी रोष है। भारी संख्या में लोग थाने पर पहुंचे हैं। चोर चोरी करते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है।

पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना दादरी क्षेत्र के बिसाहड़ा रोड पर स्थित एक मंदिर में चोरी होने की सूचना आज पुलिस को मिली है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि मंदिर परिसर में देर रात को एक चोर मुंह पर नकाब बांधकर घुसा है। उन्होंने बताया कि चोर ने मंदिर परिसर से चांदी के दो छत्र आदि चोरी किया है। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मंगलवार को तब हुई जब मंदिर के पुजारी मनीष तिवारी मंदिर में पहुंचे। उन्होंने मंदिर समिति के लोगों को सूचना दी।

वही मंदिर समिति के लोगों का कहना है कि चोरों ने करीब 3 किलो चांदी के छत्र आदि की चोरी की है। उन्होंने पुलिस से मांग की है कि जल्द से जल्द चोर को पकड़ा जाए। मंदिर में चोरी की सूचना पाकर मौके पर भारी संख्या मे लोग इकट्ठे हो गए। लोगों ने चेतावनी दी कि अगर घटना का खुलासा जल्द नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी