सिकरारा पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के मामले में वांछित आरोपित को किया गिरफ्तार
जौनपुर, 09 अगस्त (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले की सिकरारा थाना पुलिस ने अपराध एवं वांछित अभियुक्तों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार को गैर इरादतन हत्या के मामले में वांछित आरोपित सतीश यादव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपित को बथुआवर तिराहे से गिरफ्तार किया।
इस संबंध में जानकारी लेने पर थानाध्यक्ष विश्व नाथ प्रताप सिंह ने बताया कि अभियुक्त ग्राम पाण्डेयपुर निवासी सतीश यादव के खिलाफ सिकरारा थाने में गैर इरादतन हत्या से संबंधित मुकदमा दर्ज है।
पुलिस टीम ने रविवार को सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए उसे बथुआवर तिराहे से गिरफ्तार किया।अभियुक्त के खिलाफ बीएनएस, थाना सिकरारा में मुकदमा दर्ज है पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया है।------------
हिन्दुस्थान समाचार / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

