home page

कायमगंज में दम्पति के शव मिले, लूट के बाद हत्या की आशंका

 | 
कायमगंज में दम्पति के शव मिले, लूट के बाद हत्या की आशंका


फर्रुखाबाद, 26 फरवरी (हि.स.)। जिले की कायमगंज कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार को घर में दम्पति के शव मिलने

से इलाके में हड़कंप मच गया। लूटपाट के बाद दम्पति की हत्या की आंशका है। पुलिस घटनास्थल की जांच पड़ताल के बाद शवाें को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।

थाना क्षेत्र के मोहल्ला बागकूंचा गंगा दरबाजा निवासी पुरुषोत्तम कौशल (70) उनकी पत्नी पुष्पा कौशल (65) रहते थे। गुरुवार सुबह काे 1 बजे दूधिया दूध देने आया ताे गेट अंदर से बंद था। उसने दरवाजा खटखटाया लेकिन न खुलने पर ग्रामीण एकत्र हाे गए। तब घटना की जानकारी हुई। सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर सुरजीत सिंह ने मौक़े पर पहुंच जांच पड़ताल की और अग्रिम कार्रवाई के लिए फील्ड यूनिट को भी सूचित किया।

बताया गया कि पुरुषोत्तम कौशल का शव बेड पर पड़ा था, जबकि उनकी पत्नी पुष्पा कौसल का शव आंगन में पड़ा था। बताया जा रहा है कि सुबह पुष्पा देवी ने मकान में झाड़ू भी लगाया था। घर के अंदर का सामान भी बिखरा पड़ा था। छत के ऊपर डीटीएच के बॉक्स में लाइट थी लेकिन टीवी बन्द थी।

दम्पति ने एक बेटी गुमगुन को गोद ले रखा था। जिसकी शादी छह माह पहले ही जिला एटा के अलीगंज के अकबरपुर में की थी। ग्रामीणाें ने हत्या की आशंका जताई है। इंस्पेक्टर सुरजीत सिंह ने बताया कि दाेनाें शवों पर जाहिरा चोट के निशान नही है। पाेस्टमार्टम रिपाेर्ट आने पर ही दम्पति की मौत का सही कारण पता चल सकेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Chandrapal Singh Sengar