home page

शराब तस्करी की बड़ी कोशिश नाकाम, कार छोड़कर फरार हुआ चालक

 | 

बक्सर, 04 अगस्त (हि.स.)। जिले में इटाढ़ी थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए महादलित बस्ती स्थित तिमुहानी सड़क के पास एक कार से 98.06 लीटर देशी शराब बरामद की है। पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

थानाध्यक्ष सोनू कुमार पासवान ने बताया कि गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर संदिग्ध कार की घेराबंदी की। तलाशी लेने पर वाहन के अंदर से 98.06 लीटर देशी शराब बरामद हुई। इसके बाद कार को जब्त कर लिया गया।

पुलिस ने फरार चालक के विरुद्ध संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि शराब की खेप कहां से लाई गई थी और इसे किस स्थान पर पहुंचाया जाना था।

थानाध्यक्ष ने कहा कि शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा और इस अवैध कारोबार में शामिल लोगों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Jitendra Mishra